जानलेवा डीजे पर पुलिस की सख्ती, तीन डीजे जब्त

सीहोर/आष्टा। बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. पिछले दो दिनों में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन डीजे जब्त कर संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं.

आष्टा थाना पुलिस को कन्नौद रोड स्थित मुकाती एवेन्यू में तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायत मिली थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे बंद करवाया. पुलिस ने डीजे संचालक रितेंद्र धनगर निवासी हरनावदा और डीजे मालिक महिपाल कुशवाहा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर डीजे उपकरण व वाहन जब्त कर लिया.

इसी तरह कोतवाली पुलिस ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की. जांच के दौरान पाया गया कि डीजे संचालक ने ट्राले को मॉडिफाई कर उस पर डीजे के बड़े बक्से लगा रखे थे. पुलिस ने आरोपी अभिषेक राठौर निवासी आराकश मोहल्लाके खिलाफ मामला दर्ज कर डीजे जब्त करते हुए न्यायालय में पेश होने का नोटिस दिया. वहीं आष्टा पुलिस ने कन्नौद रोड पर भोपाल से लाए आराध्या डीजे पर भी कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किया और अंकित मारण निवासी रातीबड़ तथा चालक अमन विश्वकर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया. गौरतलब है कि दो दिन पहले भेरुन्दा में डीजे की तेज आवाज से एक बुजुर्ग की मौत के बाद व्यापारियों ने शहर बंद रखकर डीजे पर प्रतिबंध की मांग की थी. इसके बाद प्रशासन सख्त हुआ और कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

 

Next Post

अस्पताल में कंबल नहीं, मरीजों की फजीहत

Mon Mar 16 , 2026
बुधनी। सिविल अस्पताल में अव्यवस्थाओं का एक और मामला सामने आया है. बीतीरात इमरजेंसी वार्ड में भर्ती तीन मरीजों को कंबल नहीं मिलने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया. जानकारी के अनुसार वार्ड 12 निवासी नरेश बामने अपनी पत्नी दीपा, बहू राखी और बेटी मीना की तबीयत […]

You May Like

मनोरंजन