पैसा नहीं बल्कि आईपीएल में चयन सम्मान की बात: रमनेंद्र

अमेठी 17 दिसंबर (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिये 14 करोड़ 20 लाख रुपये की कीमत में चुने गये प्रशांत वीर का परिवार बेटे की सफलता से गदगद है। युवा खिलाड़ी के पिता रमनेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आईपीएल में चयन होना बेटे और परिवार के लिये गर्व का विषय है।

आईपीएल के इतिहास में अमेठी के प्रशांत वीर ने कीर्तिमान स्थापित किया है। चेन्नई सुपर किंग ने प्रशांत वीर के लिए 14.20 करोड़ रुपए की बोली लगाई है। इसकी खबर सुनते ही प्रशांत के घर में खुशी का माहौल हो गया। इलाके के लोग बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे। पिता रमनेंद्र त्रिपाठी ने कहा “ मेरे बेटे का चयन आईपीएल में हुआ यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। पैसा तो किसी भी हुनर मंद को मिल जाता है यह सम्मान ही मेरे लिए गर्व का विषय है। प्रशांत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। बेटे को उम्मीद से ज्यादा कामयाबी मिली। टीम इंडिया में शामिल होना बेटे का अगला लक्ष्य है।”

पिता ने बताया कि कक्षा पांच के बाद से ही उसका रुझान क्रिकेट के प्रति हो गया। वह अपने उम्र के ज्यादा बड़े लोगों के साथ भी क्रिकेट खेलने जाता था। कक्षा आठ के बाद बेटा क्रिकेट की कोचिंग के लिए मैनपुरी चला गया था। सभी अभिभावकों को बच्चों की रुचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। बच्चों को समझना चाहिए उनकी रुचि के साथ उनका साथ देना चाहिए।

प्रशांत वीर की मां ने बताया “ जब बेटे के बारे में इस तरह की खबर सुनी तो वह पल मेरे लिए बहुत भावुक पल था।हम अपने बेटे के सकुशल रहने की कमाना करते है। रुपया मिलना बड़ी बात नहीं है मेरे बेटे का वहां तक पहुंचना ही बड़ी बात है।”

प्रशांत वीर अमेठी तहसील मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूर गूजीपुर गांव के रहने वाले है उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई।क्रिकेट में खेल की अभिरुचि भी उन्हें गांव से हुई।फिलहाल आज इस मुकाम पर पहुंचे इस लाल को सभी सलाम कर रहे है।

 

Next Post

पाकस्तान के खिलाड़ी पूरा बीबीएल खेलेंगे: सीए

Wed Dec 17 , 2025
सिडनी 17 दिसंबर (वार्ता) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी बिग बैश लीग (बीबीएल) का पूरा टूर्नामेंट खेलेंगे। ग्रीनबर्ग ने कहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को आश्वासन दिया गया है कि जनवरी में श्रीलंका के तय अंतरराष्ट्रीय टी-20I दौरे के […]

You May Like