कप सीरप प्रकरण की जांच अब बरगी टीआई करेंगे

जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं माढ़ोताल पुलिस ने 14 फरवरी को नशे की बड़ी खेप पकड़ी थी। जिसमें 4 हजार 800 बाटल मेक्काटस कप सिरप (कोडीन) कीमती 8 लाख 64 हजार रूपये की जप्त किए गए थे । इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब अधिवक्ता ने माढ़ोताल पुलिस पर गंभीर आरोप लगा दिए। सूत्रों के मुताबिक मामलेे की केस डायरी बरगी को सौंप दी गई है। इसके अलावा विभागीय जांच के आदेश भी हो गए है।

विदित हो कि कटंगी रोड स्थित टाटा शोरूम के पास 14 फरवरी को क्राइम ब्रांच, माढ़ोताल पुलिस एवं ड्रग निरीक्षक ने छापेमारी की थी। कुल 4 हजार 800 बाटल (शीशी) मैक्टा-टस कफ सिरफ कीमती लगभग 8 लाख 64 हजार रूपये की जप्त करते हुये सुमित यादव, मेसर्स सचिन मेडिकोज ग्राम गुबरा थाना जबेरा जिला दमोह, हिमांशु झा, मैसर्स मैक्काक्योर फार्माशिस्ट देहरादून उत्तराखण्ड के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था । वहीं अब इस मामले में अधिवक्ता विपुल वर्धन जैन ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत सौंपी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि इस मामले में उनके पक्षकारों ब्रजेश कुमार मिश्रा एवं कृष्ण नारायण त्रिपाठी को भी थाने में बैठाया गया था।

इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक के द्वारा दो लाख रूपये के एवज में पक्षकारों को छोड़े जाने की बात कही गई मना करने पर पक्षकारों को 5-6 घंटे और बैठाये रखा गया था। शिकायत में यह भी आरोप है कि योजनाबद्ध तरीके से जिस ट्रांसपोर्ट कंपनी में कफ सीरप को बुक किया गया था, उसके कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर उनको आरोपी बनाने का भय दिखाया गया है। जबकि ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों का कोई भी दोष नहीं था। इसके साथ ही टीआई पर भी गंभीर आरोप लगाए गए। जिसके बाद मामले में विभागीय जांच के आदेश हो गए है साथ ही केस डायरी को बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे को सौंप दिया गया है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके

Next Post

ऑनलाइन सट्टेबाजी: सिंडिकेट के राज उगल दो सटोरिए गए जेल

Sat Feb 28 , 2026
जबलपुर: रांझी पुलिस ने टी-20 वल्र्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने के साथ कार के भीतर बैठकर श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच पर दांव लगाते दो सटोरिए पकड़े थे जिन्हें पुलिस ने रिमांड मेें लेकर पूछताछ की। सटोरियों ने सिंडिकेट से जुड़े अहम राज उगले। […]

You May Like