यह कैसा सफाई अभियान… निगम के ऑफिस खुद गंदगी से अटे पड़े

भोपाल: शहर को चमकाने के 10 दिन के विशेष अभियान के तहत निगम के कार्यालयों की भी सफाई होनी थी। लेकिन, निगम के खुद के ही ऑफिसों में जगह-जगह गंदगी पसरी दिखी। एक भी जगह सफाई नहीं हुई। पीएम मोदी का आगमन 31मई को होना है जिसके लिए नगर निगम शहर में एक विशेष सफाई अभियान चला रही है. इस अभियान की शुरुआत बीते बुधवार को हुई थी।

आईएसबीटी स्थित मुख्यालय की सीढिय़ों, दीवारों, अलमारियों और वाटर कूलर के आसपास पान-गुटखे की पीक जमी दिखी। दूसरी मंजिल की दीवारों और अलमारियों पर धूल और पीक के निशान साफ नजर आ रहे हैं। ऊपर की सीढिय़ां चढ़ते ही सबसे पहले नजर पान-तंबाकू की पीक पर जाती है। मेन गेट पर भी यही आलम है-तंबाकू की पीक और पक्षियों की बीट से सना पड़ा है।

शहर में पुराने पोस्टर अब भी टंगे हैं। रोशनपुरा, मोती मस्जिद, न्यू मार्केट, एमपी नगर जैसे इलाकों में अब भी बैनर पोस्टर दीवारों से लेकर खंबों और रोड तक पर देखे जा सकते हैं।वार्ड 45 के परिसर में पत्ते और झाडिय़ां व टूटे हुए बेरिकेड्स मिले। प्रशासन पानी बचाओ अभियान चलाता है, लेकिन यहां पानी बहता हुआ मिला। ऑफिस की बाउंड्री पर ही विज्ञापन का पोस्टर पेंट किया गया है।

जोन 8 के कार्यालय में गंदगी से लोग परेशान हैं। सीढिय़ों पर जगह-जगह पीक के निशान हैं। टॉयलेट से लेकर खिड़कियां तक पीक से लाल हैं।अभियान की समीक्षा की है। कार्यालयों में सामान्य सफाई हुई है। 16 हॉकर्स कॉर्नर और 47 महापुरुषों की प्रतिमाएं साफ की हैं। कमियां सामने आईं हैं। इन्हें भी दूर करेंगे।
देवेंद्र सिंह चौहान, अपर आयुक्त, नगर निगम

Next Post

न्यू मार्केट रोटरी से हटीं अवैध फल और गन्ने की दुकानें, जाम से मिलेगी राहत

Sat May 24 , 2025
भोपाल:राजधानी के न्यू मार्केट थाना रोटरी के पास लंबे समय से सड़क किनारे लगी बड़ी-बड़ी फल की दुकानों और गन्ने की चर्खियों पर प्रशासन ने आखिरकार अपना डंडा चलाया। न्यू मार्केट थाना रोटरी, शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक है। यहां दिनभर वाहनों और पैदल यात्रियों का तांता […]

You May Like