भोपाल:राजधानी के न्यू मार्केट थाना रोटरी के पास लंबे समय से सड़क किनारे लगी बड़ी-बड़ी फल की दुकानों और गन्ने की चर्खियों पर प्रशासन ने आखिरकार अपना डंडा चलाया। न्यू मार्केट थाना रोटरी, शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक है। यहां दिनभर वाहनों और पैदल यात्रियों का तांता लगा रहता है। इस चौराहे से लगे हुए कई सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं, जिसके चलते यहां हमेशा भीड़भाड़ रहती है।
पिछले कई वर्षों से इस रोटरी के आसपास सड़क किनारे बड़े पैमाने पर फल विक्रेता और गन्ने की चर्खी वाले अपनी दुकानें लगाकर बैठे थे। ये दुकानें धीरे-धीरे इतनी बड़ी हो गई थीं कि उन्होंने सड़क का एक बड़ा हिस्सा घेर लिया था, जिससे आवागमन के लिए जगह बहुत कम बचती थी। सुबह से लेकर देर रात तक इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी।
शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह अतिक्रमणों पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि पूरे शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया जा सके।अतिक्रमण हटाए जाने के बाद, न्यू मार्केट थाना रोटरी के पास की सड़क अब पूरी तरह से खाली हो गई है। सड़क की चौड़ाई बढ़ गई है और आवागमन काफी हद तक सुलभ हो गया है।
शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, अतिक्रमण अधिकारी, नगर निगम भोपाल
