गुना: जिले के फतेहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन मनमाने रवैया ओर अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं।गुरुवार को ऐसा ही एक मामला स्वास्थ्य केंद्र में सामने आया है जहां एक आदिवासी महिला को समय पर स्वास्थ सुविधाएं न मिलने पर ट्रैक्टर में ही प्रसव करवाना पड़ा मिली जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के रामपुरिया गांव की रोशनी सहरिया को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई पति ने 8 बजे से लगातार कई बार जननी कॉल सेंटर पर फोन लगाया पर सेंटर द्वारा एंबुलेंस अन्य लोकेशन पर होना बताया अत्याधिक प्रसव पीड़ा के चलते गांव के रंजीत सिंह सरदार के ट्रेक्टर में चार पाई पर महिला को अस्पताल लाया गया.
जहां महिला को भर्ती करने से पूर्व ही ट्रेक्टर में प्रसव करवाया गया अप्रैल से अब तक 100 अधिक प्रसव के मामले इसी प्रकार सामने आए फतेहगढ़ प्रथमिक स्वास्थ केंद्र पर लगातार इसी प्रकार से मामले सामने आ रहे है नवभारत ने जब एंबुलेंस संबंधित अपनी पड़ताल की तो चौंका देने वाला मामला सामने आया अप्रैल 2025 से अब तक एक सैकड़ा से अधिक ऐसे प्रसव मामले सामने आए जिन्हें अधिकांश समय पर सरकारी जननी वाहन न मिलने पर अपने निजी वाहनों से लाया गया है जबकि फतेहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर एक शासकीय एंबुलेंस ओर निजी संस्था द्वारा भेंट किया वाहन उपलब्ध हे जो कागजों में खूब फर्राटा भर रहे हैं
इनका कहना है
आज सुबह से 8 बजे से 108 पर कॉल कर रहे हैं पर एंबुलेंस नहीं मिली गांव के ही रंजीत सिंह जी के ट्रेक्टर से अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां गेट पर ही डिलेवरी हो गई इसके बाद अस्पताल वालों ने मेरी पत्नी को भर्ती किया
महावीर सहरिया प्रस्तुत का पति
