137 में केवल 90 युवाओं का कम्पनियों ने किया चयन

मऊगंज। मऊगंज में लगाए गए रोजगार मेले में केवल 90 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला. यहा 137 आवेदको ने पंजीयन कराया और दस कम्पनियों ने युवाओं का चयन किया. तमाम प्रचार-प्रसार के बावजूद रोजगार मेले में युवा नही पहुंचे, केवल 137 ही पंजीयन कराये. जबकि उम्मीद थी कि सैकड़ो की संख्या में ुयवा पहुंचेगे.

युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है. सतपुड़ा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊगंज में रोजगार मेला आयोजित किया गया. मेले में 137 आवेदकों ने पंजीयन कराया. मेले में शामिल 10 कंपनियों ने 90 युवाओं का चयन किया. उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल कंपनी मिग्मा पैकट्रॉन प्रा.लि. इंदौर में 15, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर में 2, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (सोलर) जामनगर गुजरात में 9, एमआरएफ लि. दहेज में 7, संतारा कॉसमेटिक प्रा. लि. अहमदाबाद गुजरात में 11, याजाकी इंडिया लि. हरियाणा में 7, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा में 11, प्रगतिशील एग्रोटेक, प्रा.लि. रीवा में 2, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. रीवा में 14, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा में 8 तथा सिटी कार प्रा. लि. सतना में 4 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये.

Next Post

चौबीस घंटे बाद भी नही पकड़ा गया आरोपी

Wed Nov 26 , 2025
रीवा। सेमरिया थाना अन्तर्गत किशोरी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार होने के 24 घंटे बाद भी नही पकड़ा गया. सिरमौर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पकडऩे अलग-अलग तीन टीम बनाई है लेकिन कोई सफलता नही मिली. उल्लेखनीय है कि किशोरी पर जानलेवा हमला […]

You May Like