
जबलपुर। शासकीय सेठ गोविंद दास विक्टोरिया जिला चिकित्सालय के सहयोग से जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर की पहल पर जाँच परीक्षण एवं चिकित्सीय सुविधा हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 06 फरवरी शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ भवन के सभागार में कृष्णमूर्ति मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जबलपुर के मुख्य अतिथ्यि में एवं जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के अध्यक्ष मनीष मिश्रा की अध्यक्षता में एवं मुख्य
चिकित्साधिकारी संजय मिश्रा के विशिष्ट अतिथ्य में प्रात: 11 बजे माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। इस स्वस्थ्य शिविर में चिकित्सक डॉ. आलोक श्रीवास्तव मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ. अमित अग्रवाल, ई.एन.टी. विशेषज्ञ, डॉ. ऋषिकेश बकोडे, अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. एहतेशाम अंसारी, नेत्र रोग चिकित्साधिकारी, डॉ. वीरेन्द्र पटेल, नेत्र रोग सहायक, डॉ. निमिशा शर्मा, डी.आर.पी चिकित्सक सर्जरी, डॉ. स्नेहा सुप्रिया झा, दंत रोग चिकित्सक, डॉ. नम्रता कुमारी सिंह आयुष इंटर्न चिकित्सक अपनी टीम सहित उपस्थित रही।
