चौबीस घंटे बाद भी नही पकड़ा गया आरोपी

रीवा। सेमरिया थाना अन्तर्गत किशोरी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार होने के 24 घंटे बाद भी नही पकड़ा गया. सिरमौर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पकडऩे अलग-अलग तीन टीम बनाई है लेकिन कोई सफलता नही मिली.

उल्लेखनीय है कि किशोरी पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी अभिषेक तिवारी पिता सुरेश तिवारी 22 वर्ष को सेमरिया पुलिस ने पकड़ा था और पूंछताछ के बाद सिरमौर न्यायालय में मंगलवार को पेश किया. तीन पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर न्यायालय पहुंचे थे लेकिन जेल जाने से पहले ही आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. इधर-उधर तलाश के बाद भी जब आरोपी नही मिला तो इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और सिरमौर थाने में आरोपी के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने तीन अलग-अलग टीम बनाई है लेकिन 24 घंटे बाद भी फरार हुआ आरोपी नही पकड़ा गया. उधर पीडि़ता संजय गांधी अस्पताल में भर्ती है, जहा उसका उपचार चल रहा है.

Next Post

कलेक्टोरेट के सुविधा घर का गंदा पानी बह रहा सड़क पर

Wed Nov 26 , 2025
झाबुआ। कलेक्टोरेट के जिला पंचायत के सामने बने सुविधा घर के सेप्टिक टेंक का पानी पिछले 2-3 दिनों से सड़क पर बहने से बदबू के कारण कलेक्टोरेट, जिला पंचायत के साथ लोक सेवा गारंटी आने-जाने वाले लोगां को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेप्टिक टेंक का गंदा […]

You May Like