एक दर्जन आदिवासियों के मकानों पर आज गरजेगा बुल्डोजर

सिंगरौली: दुधमनिया तहसील के ग्राम सिधार स्थित शासकीय भूमि पर वर्षो से काबिज आदिवासियों के मकान एवं खेत पर आज दिन सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुये बुल्डोजर चलाया जाएगा। यह क्षेत्र पंचायत राज्य मंत्री राधा सिंह का गृह विधानसभा क्षेत्र है और उन्ही के क्षेत्र में आज दिन सोमवार को दर्जन भर से अधिक आदिवासियों को घर से बेघर किया जाएगा। यहां बताते चले कि सिधार मेें गोल्ड माइंस की खदान संचालित होने जा रही है।

आरोप है कि आदिवासी बहादुर सिंह, रामकली, भगत सिंह, राजपाल समेत दर्जनों आदिवासियों ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर मकान बनाया है और तहसीलदार दुधमनिया के द्वारा नोटिस भी 24 सितम्बर को जारी कर चस्पा कराई गई है। अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार ने पटवारियों एवं कोटवारोंं की ड्यूटी लगाई है। कांग्रेस नेता अशोक सिंह पैगाम का कहना है कि आदिवासियों को मुआवजा क्यों नही दिया गया, प्रशासन एवं सरकार की दोहरी नीति है।

Next Post

'भारत में शांति नहीं रही' बयान पर ट्रोल हुए संजय दत्त, अब एक्टर ने समझाया गांधीगिरी वाला पूरा संदर्भ

Mon Oct 5 , 2026
मुंबई, संजय दत्त ने देश में शांति को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई दी है। ट्रोलिंग के बाद एक्टर ने कहा कि उनका मकसद किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपने हालिया बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर […]

You May Like