दिल्ली से इंदौर उड़ान में देरी और अव्यवस्था, यात्रियों ने किया हंगामा

इंदौर। एयर इंडिया की दिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है, लेकिन इस बार उड़ान से पहले ही विमान में दिक्कत आ गई।

सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट का गेट दो बार बदला गया, फिर भी तकनीकी क्लियरेंस नहीं मिल सकी। यात्रियों को विमान में बैठाकर लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रखा गया। हालात बिगड़ने पर विमान को वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा।

यात्रियों का आरोप है कि विमान के अंदर एसी बंद था, उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और घंटों तक इंतजार करवाया गया।

 

इस वजह से यात्रियों में नाराज़गी बढ़ गई और एयरपोर्ट पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। कई यात्रियों ने रिफंड की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।बताया जा रहा है कि तकनीकी समस्या के कारण फ्लाइट में काफी देरी हुई और यह शाम 5:30 बजे तक इंदौर पहुंचा है। फिलहाल इस मामले में एयरलाइन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Next Post

रीवा की सुविधा सर्विसेज में छापा, रिहायशी इलाके में ड्राई आइस के साथ भारी तादाद में मिला स्पार्कल

Sat Apr 25 , 2026
रीवा। रीवा शहर में एक निजी विद्यालय से महज दस मीटर की दूरी पर संचालित सुविधा सर्विसेज में प्रशासनिक टीम ने दविश देते हुए ड्राई आइस के साथ भारी मात्रा में स्पार्कल की मौजूदगी पाई है. हालांकि पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने इसमें क्या कार्यवाही की अभी तक […]

You May Like