सागर: सहोदया कबड्डी टूर्नामेंट सेंट मैरी स्कूल गौरनगर मकरोनिया प्रांगण में सम्पन्न हुआ । जिसमें 11 स्कूलो की टीमों ने भाग लिया । मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षा विभाग की एचओडी मोनिका हर्डिकर, प्राचार्य डॉ एस.बी.सिंह, फादर थॉमस फिलिप का स्वागत शॉल देकर किया गया । मुख्य अतिथि श्रीमति हर्डिकर ने खिलाडियों को संदेश दिया, तत्पश्चात प्राचार्या श्रीमति सजु जोबी ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया ।
फादर थॉमस ने कबड्डी टूर्नामेंट के प्रारंभ की घोषणा की । कबड्डी फाइनल में बालिका वर्ग में सेंट मैरी स्कूल गौरनगर, मकरोनिया ने 54/16 के स्कोर से गोमती नंदन पब्लिक स्कूल बीना को हराया। साथ ही बालक वर्ग में गोमती नंदन पब्लिक स्कूल बीना ने 36/14 के स्कोर को हासिल कर शैलेष मेमोरियल स्कूल को हराया । मैनेजर फादर साबू, सहोदया कोषाध्यक्ष डॉ मंजु कोहली एवं प्राचार्या श्रीमति सजु जोबी के द्वारा सहोदया कबड्डी टूर्नामेंट के विजेता खिलाडियों को पुरूस्कार व मेडिल प्रदान किए गए ।
