मऊगंज में पूर्व पटवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 7 पर एफआईआर दर्ज

रीवा। मऊगंज जिले के हनुमना तहसील क्षेत्र में खसरा प्रविष्टियों में अवैध परिवर्तन के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. अनुविभागीय अधिकारी हनुमना द्वारा भेजे गए आधिकारिक पत्र के आधार पर हनुमना थाना पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

मामले का खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने शुक्रवार को मीडिया के सामने किया है. एडिसिनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना देने वाले नायब तहसीलदार बुद्धसेन मांझी ने थाना हनुमना पहुंचकर स्ष्ठरू कार्यालय द्वारा जारी पत्र की प्रति प्रस्तुत की. पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि ग्राम कोलहा, पटवारी हल्का धौसड़, राजस्व निरीक्षक मंडल पहाड़ी की आराजी नंबर 353, रकवा 0.170 हेक्टेयर में वर्ष 2007-08 से 2009-10 के बीच कंप्यूटरीकृत खसरे में अनाधिकृत रूप से प्रविष्टियों में परिवर्तन किए गए. यह मामला हाईकोर्ट जबलपुर के आदेश के बाद संज्ञान में आया था, जिसमें संबंधित व्यक्तियों पर विभागीय जांच और दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. एसडीएम ने अपने पत्र में कहा है कि जांच में यह स्पष्ट पाया गया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी, छल, बेईमानी और कूटरचना कर सरकारी राजस्व अभिलेखों में बदलाव किया गया. इस गंभीर अनियमितता को आपराधिक कृत्य मानते हुए विधि अनुसार स्नढ्ढक्र दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया.

बता दे कि जिन सात व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है उनमें रवीन्द्र पिता स्वामीशरण, निवासी पैतिहा जिला प्रयागराज (उ.प्र.), भगोले पिता रामदास नाई, निवासी कोलहा, हनुमना, गल्होरे पिता भगोले नाई, निवासी कोलहा, लछिमन पिता भगोले, निवासी कोलहा, मिथिला प्रसाद पिता सुमंतराम, पूर्व पेशकार, तहसील हनुमना, यशोदानंदन दीपांकर, तत्कालीन पटवारी, हर्दिहाई, चन्द्रसेन पटेल तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर, तहसील हनुमना शामिल हैं. पुलिस को आदेशित किया है कि दर्ज प्रकरण की विधिसंगत जांच कर कार्रवाई की जानकारी अविलंब उपलब्ध कराई जाए. साथ ही पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी मऊगंज को भी भेजी गई है.

Next Post

बिना हेलमेट चालकों को दी कड़ी समझाइश

Sat Nov 22 , 2025
जबलपुर। भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को रानीताल फ्लाईओवर पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान फ्लाईओवर से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को रोका गया और सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक नियमों का पालन करने की अपील की गई। टीम […]

You May Like