सतना:जिले के सभापुर थाने में पदस्थ 62 वर्षीय एएसआई प्रभुनाथ तिवारी का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने के बाद रात करीब 2:30 बजे अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए रीवा ले जाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएसआई प्रभुनाथ तिवारी रविवार शाम सभापुर थाने में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें अचानक बेचैनी के साथ सीने में हल्का दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद वह खुद अपनी बाइक चलाकर अपने कमरे पर चले गए।कमरे पर पहुंचने के बाद परिजनों ने उनकी स्थिति देखकर उन्हें सतना के आयुष्मान हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान रात लगभग ढाई बजे उनका निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, उनका पहले से भी हार्ट का इलाज चल रहा था। परिजन उनकी पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम कोनी ले गए हैं, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा
जुलाई में होने वाला था रिटायरमेंट
सोमवार सुबह उनके निधन की खबर मिलने पर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सभापुर टीआई शंखधर द्विवेदी ने दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि एएसआई प्रभुनाथ तिवारी का 4 माह बाद जुलाई में रिटायरमेंट होना था
एयरफोर्स और बिहार में शिक्षक हैं बेट
दिवंगत एएसआई तिवारी मूलतः रीवा जिले के कोनी गांव के रहने वाले थे और बिरसिंहपुर में अपनी पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहते थे। उनके दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा एयरफोर्स में अपनी सेवाएं दे रहा है और छोटा बेटा बिहार में शिक्षक है।
