इराकी हिज़्बुल्लाह ने अपने वरिष्ठ कमांडर के मौत की घोषणा की

बगदाद/ब्रसेल्स, 17 मार्च (वार्ता) ईरान से संबद्ध इराकी मिलिशिया, कताइब हिज़्बुल्लाह ने मंगलवार को अपने एक वरिष्ठ कमांडर, अबू अली अल-अस्करी की मौत की घोषणा की।यह हाल के दिनों में समूह के शीर्ष नेताओं की हत्या की दूसरी घटना है। इससे पहले मिलिशिया ने पुष्टि किया था कि बगदाद स्थित उसके एक कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक अन्य वरिष्ठ नेता अबू अली अल-अमीरी मारा गया था।

ये घटनाएं इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया और अमेरिका के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच हुई हैं जिसमें दोनों पक्षों ने हाल के हफ्तों में एक दुसरे पर हमलों की सूचना दी है। इससे पहले हिज़्बुल्लाह समूह ने बगदाद के बाहर एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली थी।

इस बीच, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं ने लेबनान में इजरायल और हिज़्बुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

एक संयुक्त बयान में, इन देशों के नेताओं ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष के दौरान इजरायल पर हिज़्बुल्लाह के हमलों की निंदा की जिसमें नागरिकों और लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के कर्मियों को प्रभावित करने वाले हमले भी शामिल हैं।

उन्होंने हिज़्बुल्लाह को शस्त्र विहीन करने के लेबनानी सरकार के प्रयासों के प्रति अपना समर्थन दोहराया और चेतावनी दी कि इजरायल द्वारा संभावित जमीनी हमले के विनाशकारी मानवीय परिणाम हो सकते हैं और इससे संघर्ष के लंबे समय तक चलने का खतरा बढ़ सकता है।

 

 

Next Post

शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़

Tue Mar 17 , 2026
शिमला, 17 मार्च (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला पुलिस ने एक लंबी जांच के बाद ‘चिट्टा’ (हेरोइन) की आपूर्ति में शामिल एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और चंडीगढ़ से कथित मुख्य आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिले में […]

You May Like