माधव संगीत महाविद्यालय मना रहा वार्षिकोत्सव

ग्वालियर: शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव के अंतर्गत आज गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें एम. ए. से लेकर डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एक ए के विद्यार्थी अमित प्रजापति ने कान्हड़ा में सुध ना रही, छोटा ख्याल, बैरन भई रतिया, अनीषा ने पड़ी मोरी कान्हा, लाखन ने बोलत ना, वैष्णवी गुप्ता ने बोलत ना राग हंसध्वनी में प्रस्तुत किया।

उनके साथ तबला संगत भगवान दास रातोंनिया ने एवं हारमोनियम पर संगत अनिल दंडोतिया ने की। इसके बाद आदित्य शर्मा ने राग मालकौंस में पिया संग लर पछतानी, गोविंद रंधावा ने आज मेरा श्याम आयो प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक अंकुर धारकर एवं अनिकेत तारलेकर थे। सभागार में समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Post

विवाद में बीच-बचाव करना बाउंसर को पड़ा भारी, चाकू और बीयर की बोतल गोदकर सरेराह हत्या

Wed Feb 11 , 2026
​इंदौर: विजय नगर क्षेत्र में कल देर रात खूनी संघर्ष की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ऑर्बिट मॉल के पास वाइन शॉप के सामने एक दोस्त का विवाद सुलझाने पहुंचे बाउंसर युवक की चाकू और बीयर की टूटी बोतल मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उसका एक अन्य साथी […]

You May Like