एक मिनट में चोरी हुई आर 15 बाइक, सीसीटीवी वीडियो में कैद

इंदौर: द्रविड़ नगर चौराहे के पास रणजीत हनुमान मंदिर के समीप आज सुबह एक मिनट में बाइक चोरी की घटना सामने आई. घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें चोरी की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट दिखाई दे रही है.थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र में घटी इस चोरी में पीड़ित की आर 15 बाइक मिनटों में चोरों के हाथों चली गई.

पुलिस ने घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक चोरी किस प्रकार से अंजाम दी गई. अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

Next Post

पुराने विवाद में पिता-पुत्र ने व्यापारी पर किया चाकू से हमला

Sat Oct 11 , 2025
इंदौर: एरोड्रम क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते पिता-पुत्र ने एक व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया. घायल व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वह दुकान पर मटेरियल लोड करवा रहा था, तभी हीरासिंह उर्फ सोनू और उसके पिता रतनसिंह पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर हीरासिंह […]

You May Like

Play sound