चावल घोटाले में हो गिरफ्तारी नहीं तो कांग्रेस करेंगी उग्र आंदोलन 

बालाघाट। बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने सर्किट हाउस बालाघाट में 30 जुलाई की दोपहर 1 बजे क़रीब प्रेस वार्ता आयोजित कर भाजपा सरकार पर तंज कसा और उन्होंने कहा कि बालाघाट में चांवल घोटाला में बीजेपी जिलाध्यक्ष के भाई को पुलिस बचा रही हैं वहीं डबल मनी मामले में पूर्व विधायक रमेश भटेरे को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है विधानसभा सत्र में मानसून सत्र केवल तीन दिन में समाप्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चावल घोटाला कांग्रेस द्वारा सड़क पर उग्र आंदोलन होंगा।

 

बालाघाट चांवल घोटाले मामले में हजारों करोड़ों की घोटाले में कई व्यापारी गिरफ्तार हुए हैं, अच्छी बात है कि फोर्टीफाइड चांवल घोटाले मामले में पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में कार्यवाही हुई लेकिन हर्ष राइस इंडस्ट्रीज का नाम आने पर 20 प्रतिशत हिस्सेदार विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया गया है वहीं 80 प्रतिशत हिस्सेदार वाले पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भाई राज कुमार कावरे और भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया गया है यह लगता हैं कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गोंदिया के राइस मिल व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया लेकिन भाजपा जिला अध्यक्ष के भाई को गिरफ्तार नहीं किया गया हैं। उन्होंने कहा कि चांवल घोटाला में अगर पुलिस राज कुमार कावरे और भतीजे को गिरफ्तार नहीं करती हैं तो कांग्रेस एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे और सदन में नहीं सुनी जाती हैं तो कांग्रेस सड़क पर उग्र आंदोलन होंगा।

चावल घोटाले को लेकर विधायक ने कहा कि इस पूरे मामले को भाजपा प्रभावित कर रही है और सीट पर भरोसा नहीं रहा है अब सीट की जांच में अध्यक्ष पूर्व रिटायर्ड जज को बनाया जाए और सीबीआई के तहत निष्पक्ष रूप से जांच किया जाए, क्योंकि पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के ट्रांसफर को लेकर बालाघाट के भाजपा के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक बालाघाट से भोपाल पहुंचकर डेरा डाले हुए हैं वह चाहते हैं कि आदित्य मिश्रा यहां से ट्रांसफर हो जाए और पूरे चावल घटा लिखो हरपा दफा कर दे।

Next Post

लोकायुक्त की कार्रवाई: नगर निगम के एई सुशील कटारे गिरफ्तार

Thu Jul 30 , 2026
ग्वालियर: लोकायुक्त की कार्रवाई में नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुशील कटारे को गुरुवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की सेवानिवृत्ति में मात्र एक दिन शेष रहने के बावजूद यह कार्रवाई की गई, जिससे नगर निगम कार्यालय में हलचल फैल गई। ठेकेदार सचिन पचौरी की शिकायत […]

You May Like