शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक लुढ़का

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक लुढ़का

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक टूट गया। धातु और एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। फार्मा, स्वास्थ्य, रियलिटी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और बैंकिंग के साथ आईटी और ऑटो समूहों के सूचकांक भी गिरावट में हैं।

इस बीच, रुपया आज भी दबाव में है और फिलहाल पांच पैसे उतरकर 90.23 रुपये प्रति डॉलर पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 140.93 अंक की गिरावट में 83,435.31 अंक पर खुला और 533 अंक लुढ़क गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले दिवस के मुकाबले 396.57 अंक (0.47 प्रतिशत) नीचे 83,179.67 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 93 अंक टूटकर 25,590.30 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 130.55 अंक यानी 0.51 प्रतिशत उतरकर 25,552.75 अंक पर रहा। पिछले सप्ताह भी सभी पांचों दिन बाजार में गिरावट रही थी और दोनों प्रमुख सूचकांक सप्ताह के दौरान करीब 2.5 प्रतिशत टूट गये थे।

मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक शुरू से ही लाल निशान में हैं जो वृहद बाजार में नकारात्मक निवेश धारणा की ओर संकेत करता है। सेंसेक्स की गिरावट में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एयरटेल, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक का योगदान अधिक रहा। वहीं, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर ऊपर थे।

Next Post

शिवपुरी भाजपा की जिला समिति का गठन आठ-आठ मंत्री और उपाध्यक्ष एवं तीन महामंत्री होंगे

Mon Jan 12 , 2026
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से आज शिवपुरी के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है, जिला समिति आठ-आठ उपाध्यक्ष और मंत्री बनाए गए हैं, जबकि महामंत्री तीन होंगे, जिला समिति निम्‍नानुसार है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like