शाहगंज. खटपुरा बीट के जंगल से सागौन की तस्करी का मामला सामने आया है. वन विभाग की टीम ने कार सहित अवैध सागौन बरामद की हैं. जबकि आरोपी फरार हो गए.
प्रापत जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह वन विभाग के अधिकारियों को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खटपुरा के जंगल से इमारती लकड़ी सागौन की तस्करी कार से की जा रही है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को खटपुरा के जंगल से आती हुई एक कार दिखाई दी. जिसे घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार चालक वन विभाग की टीम को देखकर कार को बुधनी की तरफ भगा ले गया. करीब 15 किमी दूर ग्राम बगबाड़ा के पुल के समीप आरोपी कार को सड़क किनारे खड़ी कर भाग निकले. टीम ने कार में रखी आठ नग सागौन सिल्लियों को बरामद कर प्रकरण दर्ज कर लिया. जबकि आरोपी फरार हो गए. लेकिन टीम ने आरोपियों को पहचान लिया है. बरामद की गई सागौन की कीमत आठ हजार रुपए बताई गई. इस कार्यवाही में वन रक्षक रविंद पटेल, आशुतोष पुरोहित, अंकित यादव, राकेश चौहान, मोटू व कमलेश की अहम भूमिका रही.
