नए आत्मविश्वास के साथ हमारे युवा खेल-जगत में अपनी पहचान बना रहे हैं : मुर्मु

नयी दिल्ली 14 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को कहा कि नए आत्मविश्वास के साथ हमारे युवा खेल-जगत में अपनी पहचान बना रहे हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने 79वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी और दूरदर्शन से देश के नाम अपने परंपरागत संबोधन में कहा कि नए आत्मविश्वास से भरपूर हमारे युवा, खेल-जगत में अपनी पहचान बना रहे हैं। उदाहरण के लिए, शतरंज में अब भारत के युवाओं का जैसा वर्चस्व है वैसा पहले कभी नहीं था।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल नीति 2025 में निहित विजन के अनुरूप, हम ऐसे आमूल बदलावों की परिकल्पना कर रहे हैं जिनके बल पर, भारत एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में उभरेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां हमारा गौरव हैं। वे प्रतिरक्षा और सुरक्षा सहित हर क्षेत्र में अवरोधों को पार करके आगे बढ़ रही हैं। खेल-कूद को उत्कृष्टता, सशक्तीकरण और क्षमताओं का महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है। विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए ‘फिडे महिला विश्व कप’ का फाइनल मैच, 19 वर्ष की भारत की एक बेटी और 38 वर्ष की एक भारतीय महिला के बीच खेला गया। यह उपलब्धि, पीढ़ी-दर-पीढ़ी, हमारी महिलाओं में विद्यमान है।

 

 

Next Post

आदित्य की संघर्षपूर्ण जीत, अंकोलिका ने राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस के फाइनल में दबदबा बनाया

Thu Aug 14 , 2025
वडोदरा, 14 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के शीर्ष वरीयता प्राप्त आदित्य दास को अंडर-15 लड़कों के एक तनावपूर्ण फाइनल में महाराष्ट्र के गैर-वरीय निलय पट्टेकर को 3-2 से हराने के लिए शुरुआती झटकों से पार पाना पड़ा, जबकि पश्चिम बंगाल की ही दूसरी वरीयता प्राप्त अंकोलिका चक्रवर्ती ने आज एसएएमए […]

You May Like