अवैध शराब का कारोबार को लेकर आए दिन हो रहे आंदोलन

छिंदवाड़ा। जिले भर में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर चल रहा है। इस कारोबार की जड़े जमीन में इतनी गहराई में पहुंच चुकी है, कि आबकारी विभाग भी इस कारोबार पर अंकुश लगाने पर नाकाम हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों तक गाडिय़ों से अवैध शराब पहुंचाई जा रही है। दूसरी तरफ आए दिन अवैध कारोबारियों को पिटने के मामले और उनके शराब पहुंचाने के वीडियो सामने आ रहे है। इसी तरह का एक मामला चौरई के सलखनी ग्राम पंचायत का पहुंचा है। जहां अवैध शराब कारोबारियों द्वारा बुलेरो कार से शराब की सप्लाई की जा रही है। इधर महिलाओं ने इसका वीडियो बना लिया। दूसरे दिन जनसुनवाई में कलेक्टर से इस मामले की शिकायत की। शिकायत में महिलाओं ने बताया कि हमारे ग्राम सलकनी में वर्तमान में चार किराना दुकानों में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिससे पूरे ग्राम में अशांति का माहौल बना हुआ है। आय दिन ग्राम में लड़ाई झगड़े, घरेलू हिंसा देखने को मिल रही है। ग्राम के स्कूल परिसर के आस पास शराबी शराब पीते हैं और उत्पाद मचाते हैं एवं बोतले आदि वहीं छोड़ देते हैं। उनकी इस प्रकार की हरकतों से बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। गरीब तबके के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में आक्रोश है।

नहीं हो रही कार्रवाई ००००

महिलाओं ने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस चैकी कपुर्दा, तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। महिलाओं ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि समस्या की गंभीरता पर विचार करते हुए शीघ्र अति शीघ्र इस अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर दोषियों पर उचित कार्यवाही करें। जिससे भविष्य में वे इस प्रकार के कार्य न कर सकें ।

Next Post

जांच के लिए एकत्रित किए विभिन्न ब्रांड के तेल के नमुने

Tue Jul 28 , 2026
छिंदवाड़ा. खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतौल विभाग द्वारा मंगलवार को शहर में स्थित विभिन्न तेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गिरनार ट्रेडर्स से विभिन्न ब्रांड के खाद्य तेल के 5 नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं शिवशक्ति ट्रेडर्स से 1 नमूना संग्रहित किया गया। निरीक्षण […]

You May Like