रैन बसेरा एवं सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर। जिले के एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित रैन बसेरों एवं सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पतालों एवं रैन बसेरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही वहां आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा एवं अस्पतालों की व्यवस्थाओं से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थायें बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह ने बस स्टेण्ड स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव ने हजार बिस्तर अस्पताल एवं रैन बसेरा का जायजा लिया। इसी प्रकार एसडीएम मुरार नरेशचंद गुप्ता ने जिला चिकित्सालय मुरार एवं उससे जुड़े रैन बसेरा का निरीक्षण किया। डबरा क्षेत्र में भी राजस्व अधिकारियों द्वारा रैन बसेरों का रात्रिकालीन निरीक्षण किया गया।

*कलेक्टर ने दिए निर्देश…*

कलेक्टर रुचिका चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रैन बसेरों एवं सरकारी अस्पतालों में आने वाले जरूरतमंदों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवायें एवं आश्रय की सुविधायें उपलब्ध कराई जाएं। जिला प्रशासन द्वारा इन व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी एवं औचक निरीक्षण की कार्यवाही आगे भी जारी रखी जाएगी।

Next Post

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun Aug 23 , 2026
छिंदवाड़ा। खिरसडोह रेलवे स्टेशन के पास रविवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे 112 की मदद से परासिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उपचार […]

You May Like