इंदौर: सोमवार को तहसील मल्हारगंज के ग्राम बांक में शासकीय चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.यह कार्रवाई सर्वे क्रमांक 182 एवं 187/1 की लगभग 1.500 हेक्टेयर भूमि पर की गई. मौके पर टीन शेड से निर्मित गैरेज, ऑटो पार्ट्स एवं वाहन सर्विसिंग से संबंधित लगभग 35 दुकानों को हटाया गया.
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार उक्त शासकीय भूमि को कलेक्टर इंदौर द्वारा धार रोड थाना, जनपद पंचायत इंदौर तथा फायर स्टेशन के लिए आवंटित किया गया है.
अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त रिमूवल टीम की उपस्थिति में संपन्न हुई. इस दौरान जनपद पंचायत इंदौर एवं ग्राम पंचायत बांक का अमला भी मौके पर मौजूद रहा
