अलर्ट: कभी भी खोले जा सकते हैं बरगी बांध के गेट

जबलपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आगामी 24 घंटे में कभी भी इसके जल द्वार खोले जा सकते हैं। परियोजना प्रशासन के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे बरगी बांध का जल स्तर 422.85 मीटर दर्ज किया गया। यह इसके पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर से कुछ अधिक है।

जलभराव क्षेत्र में हुई वर्षा एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आगामी 24 घंटों के भीतर जल द्वारों से लगभग 400 क्यूमेक पानी छोड़े जाने की संभावना है। इससे माँ नर्मदा के घाटों पर जल स्तर में लगभग 2 से 3 फीट की वृद्धि हो सकती है।

Next Post

भिण्ड में सवारियों से भरी बस खेत में पलटी, 19 लोग घायल

Fri Sep 25 , 2026
भिण्ड। जिले के लहार अनुभाग में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रावतपुरा थाना क्षेत्र के जैतपुरा मोड़ के पास आलमपुर-दबोह से लहार-भिण्ड की ओर जा रही कुशवाह बन्धु बस सर्विस की सवारियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई।हादसे के बाद मौके […]

You May Like