चंबल नदी के निर्माणाधीन पुल पर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित

भिंड: जिला दण्डाधिकारी ने अटेर-जैतपुर मार्ग के मध्य चंबल नदी पर निर्माणाधीन पुल पर किसी भी प्रकार से होने वाले यातायात को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के अधीन प्रतिबंधित आदेश जारी किया गया है। आदेश का उल्लघंन करने की दशा में संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही होगी।

कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग ग्वालियर द्वारा अवगत कराया है कि भिण्ड जिले में अटेर जैतपुर मार्ग के कि.मी. 3/8 से 4/8 के मध्य चंबल नदी पर पुल की लंबाई बढ़ाने हेतु कार्य प्रगतिरत है।पुल पर से अनैतिक रूप से यातायात का आवागमन हो रहा है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना है।कार्य पूर्ण होने तक पुल पर से यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित करने के संबंध में कहा गया है।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट निमिषा की फांसी पर रोक की याचिका पर 14 जुलाई को करेगा सुनवाई

Thu Jul 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय हत्या के एक मामले में केरल निवासी नर्स निमिषा प्रिया की यमन में 16 जुलाई को निर्धारित फांसी की सजा पर रोक और उसकी रिहाई के लिए केंद्र सरकार को कूटनीतिक प्रयास करने का निर्देश देने की मांग संबंधी एक याचिका पर 14 […]

You May Like