कार ने दो मासूम भाई-बहन को कुचला : मौत छिंदी कामथ गांव में घर के आंगन में खेल रहे दोनों मासूम


छिंदवाड़ा। भाई दूज का त्योहार मनाने ननिहाल आए दो मासूम भाई-बहन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। छिंदवाड़ा के छिंदी कामथ गांव में सोमवार सुबह घर के आंगन में खेल रहे पांच वर्षीय मिष्टी यदुवंशी और तीन वर्षीय शिवाय यदुवंशी को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। त्योहार की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं।। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे मूल रूप से बोरदेही के रहने वाले थे। सोमवार सुबह वे अपनी मां के साथ ननिहाल आए थे। बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान रेलवे के नवगांव स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर पदस्थ अश्विनी कुमार कार क्रमांक एमपी 28 सीबी 4713 लेकर वहां से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कार को विपरीत दिशा में मोड़ा, तभी वाहन सीधे सड़क किनारे बने घर के आंगन में घुस गया। घर के सामने बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण कार की चपेट में दोनों बच्चे आ गए।

.....

Next Post

ड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से युवक की मौत समसवाड़ा इंडियन पेट्रोल पंप के पास रात 12 बजे हादसा, ट्रॉली पर नहीं थे रेडियम संकेतक

Mon Nov 16 , 2026
छिंदवाड़ा। समसवाड़ा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास रात करीब 12 बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली एक बाइक सवार युवक के लिए काल बन गई। डीजल लेकर गांव लौट रहे दो युवकों की बाइक ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में ग्राम कपुर्दा निवासी सुनील वर्मा की मौके पर ही मौत […]

You May Like