
उज्जैन। 2 दुकान से एक करोड़ के मोबाइल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को तेलगांना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों को प्रोटेक्शन वारंट पर माधवनगर थाना पुलिस सात दिन के लिये लेकर आई है।
माधवनगर थाना क्षेत्र के फ्रीगंज स्थित हाई च्वाईस और एसएस मोबाइल दुकान में 10-11 जुलाई की रात बदमाशों ने शटर तोडक़र 1 करोड़ के मोबाइल चोरी कर लिये थे। पुलिस जांच में कार से आये चार नकाबपोश बदमाशों के फुटेज मिले थे। बदमाश चोरी की कार से आये थे जो गरोठ ब्रिज नागझिरी तक दिखाई दिये थे। उसके बाद बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया था। उज्जैन में हुई चोरी के कुछ दिन बाद ही तेलगांना के खम्बम थाना क्षेत्र में लाखों के मोबाइल चोरी हो गये थे। तेलगांना पुलिस ने बदमाशों का पता लगाकर मुम्बई के रहने मोहम्मद तबरेज और हैदराबाद के मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ दोनों से उज्जैन में हुई चोरी का खुलास हुआ था। माधवनगर पुलिस ने दोनों का तेलगांना की नलगौंडा जेल जाकर गिरफ्तारी ली थी और प्रोटेक्शन वारंट जारी कराया था। कोर्ट से अनुमति मिलने पर दोनों को गुरुवार दोपहर 7 दिन की पूछताछ के लिये उज्जैन लाया गया। एसआई जितेन्द्र सोलंकी ने बताया कि दोनों ने अपने मुम्बई में रहने वाले 2 साथियों के साथ चोरी करना बताया है। एक टीम दोनों आरोपियों की तलाश मुम्बई जायेगी।
