![]()
विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी संख्या में आरक्षित वर्ग की महिलाओं और पुरुषों को ईसाई धर्म के अंतर्गत कार्य कराए जाने और भोजन केक के आवाज में धर्मांतरण के खेल के मामले में पुलिस अपनी जांच कर रही है इस बीच शुक्रवार दोपहर 2 बजे विदिशा आए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि सरकारों ने इस मामले में सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसा करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए साथ ही जो व्यक्ति धर्म परिवर्तन कर दूसरे धर्म में जा रहा है और वह आरक्षण का लाभ ले रहा है तो उसकी आरक्षण की प्रक्रिया खत्म कर दी जाएगी यह कानून में स्पष्ट निर्देश है उन्होंने संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस से भी कार्रवाई करने के संबंध में नोटिस जारी किया है।
