धुम्माडोल डोल में शराब पकड़ने गई पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सरई:सरई थाना क्षेत्र के धुम्माडोल डोल गांव में बीती रात शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर धक्का-मुक्की करते हुए आरोपियों ने जमकर गाली-गलौज किया है। पुलिस ने अलग-अलग जगह में दविस देते हुए 16 आरोपियों के कब्जे से करीब 75 लीटर देशी महुआ शराब एवं 28 लीटर देशी-विदेशी शराब जप्त कर आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर ली हैं। पुलिस के साथ विवाद करने में महिलाएं भी शामिल थी।
जानकारी के अनुसार बीती रात 27 फरवरी को धुम्माडोल डोल गांव में सरई पुलिस अवैध शराब पकड़ने गई हुई थी। जहां पुलिस कर्मियों को देख महिलाएं व अन्य ढाबा संचालकों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस एवं आरोपियों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि उक्त गांव में अधिक ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के भीड़ को देख सरई से अतिरिक्त पुलिस पहुंची और ढाबा से 75 लीटर देशी महुआ एवं 28 लीटर देशी विदेशी शराब जप्त कर कार्रवाई की है

Next Post

निगम ने बस संचालक व अस्पताल पर स्पॉट फाइन

Sat Mar 1 , 2025
इंदौर: नगर निगम ने शहर की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए विभिन्न झोन और वार्ड क्षेत्रों में आज सख्त चालानी कार्रवाई की गई. गंदगी फैलाने पर बस संचालक व अस्पताल पर स्पॉट फाइन किया। झोन क्रमांक 18, वार्ड क्रमांक 51 के अंतर्गत मुसाखेड़ी सर्विस रोड स्थित मेडिस्ट हॉस्पिटल द्वारा […]

You May Like