इराक में नौ ड्रग डीलरों को मृत्युदंड

बगदाद 29 जनवरी (वार्ता) इराक की अदालत ने बुधवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में नौ ड्रग डीलरों को मौत की सजा सुनायी।

सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल के बयान के मुताबिक सेंट्रल क्रिमिनल कोर्ट ने विभिन्न प्रकार के 186 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किये जाने के बाद नौ ड्रग डीलरों को फांसी की सजा देने का फैसला सुनाया।

वर्ष 2003 में अमेरिकी हमले के बाद इराक में व्याप्त अराजकता और संघर्ष के कारण नशीले पदार्थों के खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने में इराकी सरकारों के समक्ष बाधाएं आयी। मई 2023 में इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने “नशीले पदार्थ पर युद्ध” छेड़ने को अनिवार्य बताते हुए कहा था कि ड्रग डीलिंग आतंकवाद को वित्तपोषित करने के मुख्य तरीकों में से एक है और इसी आतंकवाद की छाया में नशीले पदार्थों प्रचलन फल-फूल रहा है।

 

Next Post

डेनियल डुबोवेंको को हराकर किदाम्बी श्रीकांत थाईलैंड मास्टर्स के दूसरे दौर में

Wed Jan 29 , 2025
पथुमवान (थाईलैंड) 26 जनवरी (वार्ता) विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को इजरायल के डेनियल डुबोवेंको को हराकर थाईलैंड मास्टर्स 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली हैं। आज यहां निमिबुत्र स्टेडियम में भारतीय शटलर श्रीकांत ने इजरायल के […]

You May Like