बाजार में ट्रैफिक जाम बना मुसीबत, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

जबलपुर: शहर के प्रमुख बाजारों कमानिया गेट, सराफा, और अन्य क्षेत्रों में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें रविवार को और बढ़ा दीं हैं । बाजार में घुसे चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा की धमाचौकड़ी के कारण हालात और बिगड़ गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बनाए गए वन वे और डायवर्सन भी जाम की समस्या को नहीं सुलझा पाए, जिससे लोगों को घंटों तक परेशान होना पड़ा।
चार पहिया और लोडिंग वाहन मुसीबत
यातायात पुलिस द्वारा वन वे और डायवर्सन पॉइंट बनाए गए हैं, लेकिन उसके बावजूद भी चार पहिया वाहन और बाजारों में आने वाले लोडिंग वाहनों के कारण ट्रैफिक का दवाब कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। इसमें घंटों तक लोग इसी में फंसे रहते हैं, बाजार में आने वाले लोग और आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। कई- कई बार तो घंटे तक वाहनों की कतार भी इन बड़े वाहनों के कारण लग जाती है।
सबसे ज्यादा इन जगहों पर भीड़
बाजारों में इन दिनों ऐसी कोई भी दुकान नहीं जहां पर लोगों की भीड़ नहीं लगती हो। शहर में सराफा बाजार में सोना चांदी खरीदने वाले, के साथ ही कमानिया, बड़े फुहारा, अंधेरदेव, लार्डगंज, घमंडी चौक, गंजीपुरा आदि सभी जगह दुकानों में भीड़ देखने को मिलेगी। इसके अलावा इन जगहों पर दिन में कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति भी निर्मित होती हुई नजर आती है।
इनका कहना है
बाजारों में अतिक्रमण हटाकर, फालतू खड़े वाहनों को हटवाया जाता है और व्यवस्थित किया जा रहा है। गलत रूट पर चलने वाले ई- रिक्शा पर भी कार्यवाही की जाती है।
संतोष कुमार शुक्ला,
डीएसपी मालवीय चौक

Next Post

बिना रजिस्ट्रेशन के इलाज कर रहा हेल्थ केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सील

Mon Jun 2 , 2025
सतना: स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ओल्ड आरटीओ, भरहुत नगर, सतना में प्राप्त शिकायत के संबंध में आवश्यक जांच की गई। जांच में पाया गया कि उक्त अस्पताल में ग्राम भमर, पोस्ट करसरा, सतना निवासी गणपत सिंह (आयु 23 वर्ष) का उपचार बिना रजिस्ट्रेशन के किया जा […]

You May Like