राहुल गांधी इंदौर दौरे पर, अस्पताल के बाद अब भागीरथपुरा पहुंचेंगे

इंदौर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इंदौर पहुंचने के बाद राहुल गांधी पहले बॉम्बे अस्पताल गए, जहां उन्होंने इलाजरत मरीजों की स्थिति की जानकारी ली।
बॉम्बे अस्पताल के बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा जाएंगे। वहां वे प्रभावित और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार यह दौरा जनस्वास्थ्य और स्थानीय जनसमस्याओं पर केंद्रित है, जिसमें राहुल गांधी जमीनी हालात का प्रत्यक्ष आकलन करेंगे।

Next Post

री-टेंडरिंग में देरी से रेत खदानें बंद, अवैध उत्खनन पर नियंत्रण नहीं

Sat Jan 17 , 2026
कटनी: जिले में री-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी न होने के कारण लगभग 55 करोड़ रुपये मूल्य की 49 रेत खदानें बीते तीन महीनों से संचालन में नहीं आ सकी हैं। इस स्थिति के चलते जिले के विभिन्न नदी क्षेत्रों से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतें लगातार सामने आ रही […]

You May Like