​सागर की डॉ शिवानी मीना को तुर्किये में मिला अंतरराष्ट्रीय बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड

सागर। अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक संघ (IGU) का क्षेत्रीय सम्मेलन 2026 तुर्किये के इस्तांबुल स्थित इस्तांबुल विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। यह एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन था, जिसमें लगभग 65 देशों से 1400 से अधिक

भूगोलवेत्ताओं, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सम्मेलन में भूगोल के समकालीन विषयों, वैश्विक चुनौतियों एवं विभिन्न शोध क्षेत्रों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए तथा विद्वानों के बीच ज्ञान एवं विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के सामान्य एवं व्यावहारिक भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. शिवानी मीना ने सहभागिता की। सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक संघ (IGU) द्वारा यात्रा अनुदान प्रदान किया गया।

डॉ. शिवानी मीना ने सम्मेलन में अपने शोध-पत्र का प्रस्तुतीकरण किया। उनके उत्कृष्ट शोध एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण के लिए उन्हें यंग एंड अर्ली करियर जियोग्राफर बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह उनके अकादमिक एवं शोध कार्यों की एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है।

 

 

Next Post

संत शिरोमणि रविदास महाराज के जयंती वर्ष पर निकाली कलश यात्रा

Thu Aug 27 , 2026
मुलताई। पवित्र नगरी में ताप्ती तट स्थित संत रविदास मंदिर से गुरु रविदास महाराज के जयंती वर्ष पर कलश यात्रा निकाली गई। समरसता अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार,पार्षद, भाजपाई समेत श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया […]

You May Like