पुलिस टीम पर चाकू से किया हमला, घायल आरक्षक ने फिर भी युवक को दबोचा

इंदौर: खुद को नुकसान पहुंचाने की सूचना पर मदद के लिए पहुंची पुलिस टीम पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया. विजय नगर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी उसे समझाकर चाकू छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसने आरक्षक राजपाल सैंधव की पीठ पर वार कर दिया. चाकू लगने से घायल होने के बावजूद आरक्षक ने हिम्मत नहीं छोड़ी और साथियों के साथ मिलकर युवक को काबू कर लिया.

घटना रविवार 1 नवंबर की रात करीब 11 बजे भुसामंडी रोड की बताई जा रही है. डायल 100 पर सूचना मिली थी कि एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और हाथ में चाकू लेकर खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा है. सूचना पर एफआरवी 30 मौके पर पहुंची. इसी दौरान गश्त कर रहे विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल और आरक्षक राजपाल सैंधव भी वहां पहुंच गए थे. कमरे में 32 वर्षीय जितेंद्र रघुवंशी अपनी बहन के साथ मौजूद था. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर घूसे और करीब आधे घंटे तक उसे चाकू छोड़ने के लिए समझाया.

युवक और उसकी बहन की सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने चाकू लेने का प्रयास किया, तभी युवक ने आरक्षक राजपाल की पीठ पर वार कर दिया. हमले में घायल होने के बाद भी आरक्षक ने युवक को काबू करने में साथियों का साथ दिया. पुलिस टीम ने युवक से चाकू छीनकर उसे पकड़ लिया. आरक्षक को तत्काल मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पीठ पर तीन टांके आए. फिलहाल उनकी हालत ठीक है. युवक को उपचार के लिए अरविंदो अस्पताल भेजा है, जहां उसका मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार चल रहा है.

Next Post

MP में तूफान 'मुरासु' का असर, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, धनतेरस पर मिलेगी राहत

Tue Nov 3 , 2026
मध्यप्रदेश में तूफान ‘मुरासु’ के असर से अगले तीन दिनों तक मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जबलपुर समेत प्रदेश के 23 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती […]

You May Like