इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड बीकानेर में साझे में विकसित करेगी 500 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना

नयी दिल्ली, (वार्ता) देश की सबसे बड़ी सीएनजी वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के निदेशक मंडल ने बीकानेर , राजस्थान में राज्य सरकार के एक उपक्रम के साथ मिल कर 500 मेगावाट क्षमता के एक सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना को मंजूरी दी है।

कंपनी ने सोमवार को बताया कि इस परियोजना पर दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यय होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि संयुक्त उद्यम में आईजीएल की हिस्सेदारी जिसमें आईजीएल की 74 प्रतिशत और राजस्थान सरकार द्वारा संचालित राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

कंपनी ने कहा है कि यह योजना सतत ऊर्जा यात्रा की दिशा में आईजीएल का एक निर्णायक कदम है और यह रणनीतिक पहल कंपनी के पोर्टफोलियो में विविधता लाने और अपने शुद्ध शून्य लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में स्वच्छ ऊर्जा में परिवर्तन का नेतृत्व करने के मिशन के साथ सहज रूप से जुड़ा है ।

विज्ञप्ति में कहा गया है , ‘ आईजीएल के साथ साझेदारी में बीकानेर जिले में 500 मेगावाट का नया सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। यह परियोजना एक संयुक्त उद्यम कंपनी के माध्यम से क्रियान्वित की जाएगी। आरवीयूएनएल अपने आगामी सौर पार्क में संयुक्त उद्यम को भूमि उपलब्ध कराएगा और निर्बाध बिजली निकासी की सुविधा प्रदान करेगा।

यह परियोजना अनुमानित 2066 करोड़ रुपये के की है जिसके लिए धन की व्यवस्था ऋण और शेयर पूंजी के मिश्रण से की जाएगी।इसे 18 महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा है कि संयुक्त उद्यम के प्रस्ताव को आरवीएनयूएल बोर्ड की मंजूरी मिल गयी है और अब इसे राजस्थान राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी का इंतजार है।

आईजीएल निकट 2 से 4 वर्षों के भीतर अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक हजार मेगावाट का पोर्टफोलियो बनाना चाहती है। कंपनी इस समय शहरी गैस वितरण कंपनी के रूप में लगभग प्रति दिन लगभग एक करोड़ घन मीटर प्राकृतिक गैर का करोबार कर रही है।

Next Post

रिप्लस का बैटरी विनिर्माण संयंत्र विस्तार योजना का एलान

Tue Apr 1 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) बैटरी निर्माण कंपनी रिप्लस ने सोमवार को अपने वर्तमान एक गीगावाट घंटा (जीडब्ल्यूएच) उत्पादन संयंत्र को अगले साल तक छह जीडब्ल्यूएच तक विस्तार करने की योजना का अनावरण किया। कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि इस विस्तार में अगली पीढ़ी की बैटरी तकनीकों को […]

You May Like