सीएम डॉ यादव ने हितग्राहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया, विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

सीधी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण और उन्मुखीकरण से हितग्राही योजनाओं का बेहतर लाभ उठा सकेंगे और विकास कार्यों से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

Next Post

तापमान में गिरावट के साथ घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित न्यूनतम तापमान 6 डिग्री

Fri Jan 9 , 2026
रीवा। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तापमान 4 डिग्री तक पहुंच चुका है. घने कोहरे के साथ दिन भर चल रही ठंड हवाओ ने ठंड को और बढ़ा दिया है. शुक्रवार को दो डिग्री तापमान में उछाल आया है और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंच गया है. […]

You May Like