तापमान में गिरावट के साथ घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित न्यूनतम तापमान 6 डिग्री

रीवा। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तापमान 4 डिग्री तक पहुंच चुका है. घने कोहरे के साथ दिन भर चल रही ठंड हवाओ ने ठंड को और बढ़ा दिया है. शुक्रवार को दो डिग्री तापमान में उछाल आया है और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंच गया है. जबकि दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है. पिछले कई दिनो से तापमान में गिरावट बनी हुई है, लिहाजा ठंड का असर जारी है.

गौरतलब है कि रीवा एवं मऊगंज जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. भले ही धूप खिली रहती है बावजूद इसके गलन भरी ठंड का असर कम नही हो रहा है. पिछले तीन दिन से घना कोहरा पड़ रहा है, रात से ही कोहरे का धुंध शुरू हो जाता है और सुबह 10 बजे तक कोहरे का धुंध रहा, उसके बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए. घने कोहरे के चलते जहा जन जीवन प्रभावित है, वही आवागमन भी बाधित हो रहा है. हाइवे में 40 मीटर तक कुछ दिखाई नही देता, हाइवे में वाहन रेंगते नजर आए. वही दूसरी तरफ कोहरे के चलते रीवा-आनंद बिहार ट्रेन भी समय पर नही पहुंच रही है. 8 से 10 घंटे देर से आनंद बिहार रीवा स्टेशन पहुंच रही है. पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान 4 और 5 डिग्री में बना हुआ है लेकिन शुक्रवार को रात की ठंड कुछ राहत भरी रही. 4 से बढ़ कर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर पहुंच गया. जबकि दिन के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नही देखने को मिला. धूप के बावजूद दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरूवार को 18.5 डिग्री था. रीवा एवं मऊगंज में कड़ाके की पड़ रही ठंड से जनजीवन प्रभावित है. कोहरे के कारण ठंड और बढ़ गई है, 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहता है और धूप उसके बाद आती है. शाम ढ़लते ही कोहरे का धुंध छाने लगता है. इस समय दलहनी फसलो में पाला लगने की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग की माने तो अभी गलन भरी ठंड जारी रहेगी. मंकर संक्रांति के बाद से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

Next Post

कपड़ा मंत्रियों के सम्मेलन में तैयार हुआ भारत को कपड़ा उद्योग का हब बनाने का रोडमैप

Fri Jan 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) कपड़ा मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन देश के कपड़ा पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव लाकर देश को कपड़ा उद्योग का वैश्विक हब बनाने की नीति पर गहन विचार विमर्श के बाद शुक्रवार को समाप्त हो गया। कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने दो दिन चले सम्मेलन के […]

You May Like