सांची के मुड़ियाखेड़ा में नल-जल योजना बनी ग्रामीणों के लिए सिरदर्द, पानी सप्लाई ठप

सलामतपुर। सांची विकासखंड के मुड़ियाखेड़ा गांव में लाखों रुपये खर्च कर शुरू की गई नल-जल योजना अब ठप पड़ गई है.ग्रामीणों का कहना है कि योजना सिर्फ आठ से दस दिन चली, उसके बाद से पानी की सप्लाई बंद है. कई जगह नल कनेक्शन अधूरे हैं या लगाए ही नहीं गए, और बिछाई गई पाइपलाइन के कारण सड़कों की हालत भी खराब हो गई है.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीएचई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से यह योजना केवल कागजों तक सीमित रही. पानी न मिलने के कारण लोग हैंडपंप या टैंकरों पर निर्भर हैं. ग्रामवासी जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों को दंडित किया जाए.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2023 तक हर घर नल जल पहुंचाने के संकल्प के बावजूद मुड़ियाखेड़ा में योजना का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंचा. कार्यपालन यंत्री गिरीश काम्बले ने बताया कि टंकी का काम अधूरा है और योजना दीपावली के बाद पूर्ण रूप से शुरू की जाएगी.

उपसरपंच शफीक खान और ग्रामीण रमेश कुमार ने कहा कि ठेकेदार झूठे आश्वासन देते है जिससे समस्या का समाधान नहीं होता। पानी के लिए ग्रामीण परेशान हैं और यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

इस घटना से प्रदेश की हर घर नल जल योजना की साख पर सवाल उठ रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की गंभीर स्थिति सामने आई है.

Next Post

सिंधिया ने सड़क हादसे में अनाथ हुई 2 वर्षीय बालिका को दिया 5.54 लाख रुपए का सुरक्षा कवच

Mon Oct 13 , 2025
ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए, गुना बायपास पर एक दुखद सड़क हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी 2 वर्षीय बच्ची तान्या कुशवाह के भविष्य का दायित्व उठाया। मंत्री ने बच्ची के नाम सुकन्या समृद्धि […]

You May Like