एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएं: रामनिवास

सिंगरौली : नपानि क्षेत्र में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए। विधायक रामनिवास शाह ने शिविरों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नागरिकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने नागरिकों को शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नागरिकों को अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से शिविरों में एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देशित किया। सेवा सेतु शिविरों में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही तत्काल ऑनलाइन पंजीयन किया गया। आयोजित शिविरों में कुल 743 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही कक्षा 12वीं कला संकाय के छात्र मो. समीम ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें राज्य शासन की ओर से स्कूटी प्रदान की गई। शिविरों का ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, सीडा अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, एसडीएम सुरेश जाधव एवं ननि आयुक्त सविता प्रधान ने भी अवलोकन किया।

Next Post

अविनाश मिश्रा ने जीती खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी, ऋत्विक धनजानी बने रनरअप

Mon Oct 5 , 2026
मुंबई, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी अविनाश मिश्रा ने अपने नाम कर ली है। ग्रैंड फिनाले में अविनाश को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये और मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार मिली। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर का ऐलान हो चुका है। […]

You May Like