राशिफल-पंचांग : 10 नवम्बर 2025

पंचांग 10 नवम्बर 2025:-

रा.मि. 19 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमीं चन्द्रवासरे प्रात: 8/2 तदुपरि षष्ठी तिथौ रातअंत 6/21, पुनर्वसु नक्षत्रे रात 1/25, साध्य योगे रात 7/0, तैतिल करणे सू.उ. 6/33, सू.अ. 5/27, चन्द्रचार मिथुन रात 7/41 से कर्क, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 10 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में अत्याधिक परिश्रम केबाद आंशिक सफलता मिलेगी, मित्र के कारण विवाद होगा, मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें, मन में खिन्नता रहेगी, वर्ष के मध्य में घरेलू कार्यो में रूचि रहेगी, बैचारिक वाद विवाद होगा, सत्संग में मन शांत रहेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक मित्र का सहयोग रहेगा, व्यवसाय में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सत्ता का सुख रहेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा,सिंह राशि के व्यक्तियों को शिक्षा में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के कोप का सामना करना पड़ेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियोंको नवीन योजनों में पॅूजी निवेश होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का सहयोग और सुख शांति रहेगी.

———————————————————

आज का भविष्य-रविवार 09 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर सुशील, अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला होगा, दयालु, स्वाभाव के कारण सभी को लोकप्रिय होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त करेगा, मनोरंजन का शौकीन होगा, माता पिता का भक्त होगा.

———————————————————

मेष- अटकी योजनायें फिर से शुरू हो सकती हैं, दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, नौकरी एवं राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी, आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे.

वृषभ- विवाह की चर्चाएं आगे बढ़ेंगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा, नवीन योजनाओं पर विस्तार होगा, प्रगतिवर्धक समाचार मिलेगा.

मिथुन- नया घर खरीदने या घर की साज सज्जा कराने का मन बनेगा, मेहमानों के कारण व्यस्तता रहेगी, आय से अधिक धन व्यय होगा, कामकाज में शिथिलता रहेगी.

कर्क- निर्धारित कार्यक्रमों को बदलना पड़ सकता है, निजी कार्यो को टालने से समस्या बनेगी, व्यर्थ की चिन्ता एवं मानसिक तनाव रहेगा, दिनचर्या नियमित रहेगी.

सिंह- लिये गये फैसले बदलने की संभावना है, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी,आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा.

कन्या- धीमी गति के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, सुख, संतोष मिलेगा, व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें, समस्या हल होगीं.

तुला- कारोबारी विस्तार की योजना सफल होगी, भूमि भवन मकान आदि के कार्यो का लाभ होगा, वाहन के प्रयोग में सतर्कता बांछनीय, विवादों से दूर रहें.

वृश्चिक- जिद में लिये गये फैसले जी का जंजाल बन सकते हैं, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, शिक्षा के कार्यो में संतोष रहेगा, उन्नति का योग है.

धनु- लोग आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, शत्रु वर्ग पराजित होगा, प्रियजनों के कारण भावनात्मक पीड़ा होगी.

मकर- पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, पत्नी का सुख सहयोग रहेगा, मित्र मिलन होगा.

कुम्भ- समय पर तौर तरीकों में बदलाव कर लें, लाभ मिलेगा, धीमी गति से चल रही योजना में तेजी आयेगी, आलस्य का अनुभव होगा, धार्मिक कार्यो में मन लगेगा.

मीन- अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा, संतान पक्ष का सुख मिलेगा, मनोनुकूल कार्य होगा, लेखन तथा अन्य कार्यो में रूचि रहेगी.

———————————————————

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से अरंडी, सरसों, तिल, तेल, सोयाबीन, रूई, कपास, नारियल, कन्या, बादाम, छुहारा, में मंदी की चाल चलेगी. भाग्यांक 3062 है.

———————————————————

Next Post

नोवाक जोकोविच चोट के कारण एटीपी फाइनल्स से हटे

Mon Nov 10 , 2025
एथेंस, (वार्ता) पूर्व विश्व नंबर 1 नोवाक जोकोविच ने एथेंस में फ़ाइनल में भाग लेने के कुछ ही घंटों बाद, चोट के कारण ट्यूरिन में होने वाले आगामी एटीपी फाइनल्स से अपना नाम वापस ले लिया है। जोकोविच ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह जानकारी साझा की और सीजन […]

You May Like