भोपाल: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इंदौर के रालामंडल बायपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल के पुत्र प्रखर तथा मन संधू के असामयिक निधन को अत्यंत पीड़ादायक बताया।
अपने शोक संदेश में अरुण यादव ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद है और इससे जुड़े परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। हादसे की खबर से राजनीतिक व सामाजिक हलकों में भी शोक की लहर है।
