रायपुर, 21 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने अपने संदेश में लिखा, ”छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।”
भाजपा अध्यक्ष के इस संदेश के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिली है। उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
नितिन नबीन ने साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
