
छिंदवाड़ा। नागपुर से छिंदवाड़ा लाकर गांजा का व्यापार करने वाले आरोपी को देहात पुलिस ने रिंग रोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम गांजा जब्त किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 नवंबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गुलाबरा का रहने वाला प्रकाश उर्फ गुड्डा पिता अन्नू उईके 48 वर्ष गुलाबी रंग की शर्ट और सफेद पेंट पहना है अपने पास एक सफेद कलर के थैला मे अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा लेकर पोआमा बस्ती पानी टंकी के नीचे खड़ा है एवं गांजा बेचने की फिराक में है. सूचना मिलने पर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी प्रकाश उर्फ गुड्डा उइके को अभिरक्षा में लेकर उसके पास से 500 ग्राम गांजा जप्त कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रकाश उर्फ गुड्डा उइके ने बताया कि नागपुर का रहने वाला मोहित मोरे गांजा लेकर नागपुर से छिन्दवाड़ा आता है फिर वह रिंग रोड में लाकर उसे गांजा देता था. मोहित से गांजा मिलने के बाद आरोपी प्रकाश उर्फ गुड्डा गांजे को छिन्दवाड़ा के अलग-अलग स्थानों में बेचता था.देहात पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमाक: 503/2025 धारा – 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. प्रकरण में फरार आरोपी मोहित मोरे निवासी नागपुर फरार है.जिसकी तलाश हेतु थाना देहात पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित स्थानों पर दविश देकर तलाश कर रही है.उक्त कार्रवाई में थाना देहात प्रभारी निरी. गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, प्र.आर. मंगलसिंह, आरक्षक सौरभबघेल, आर. बृजेश पाल, सायबर सेल से प्रआर. नितिन, आर. आदित्य की विशेष भूमिका रही है.
