सोना-चांदी ने मारी पलटी, आ गया कीमतों में उछाल

मुंबई, बीते हफ्ते आई जबरदस्त गिरावट के बाद आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने में निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली है। इससे कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

सोने की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर और वायदा बाजारों में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, वैश्विक कीमतों में भी तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1480 रुपये की बढ़त के साथ 1,26,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1350 रुपये की बढ़त के साथ 1,16,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1100 रुपये की बढ़त के साथ 95,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर चांदी का घरेलू हाजिर भाव बिना किसी बदलाव के साथ 1,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने के हाजिर भाव

शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
चेन्नई ₹1,26,560 ₹1,16,000 ₹94,900
मुंबई ₹1,26,560 ₹1,16,000 ₹94,910
दिल्ली ₹1,26,710 ₹1,16,150 ₹95,060
कोलकाता ₹1,26,560 ₹1,16,000 ₹94,910
बेंगलुरु ₹1,26,560 ₹1,16,000 ₹94,910
हैदराबाद ₹1,26,560 ₹1,16,000 ₹94,910
केरल ₹1,26,560 ₹1,16,000 ₹94,910
पुणे ₹1,26,560 ₹1,16,000 ₹94,910
वडोदरा ₹1,26,610 ₹1,16,050 ₹94,960
अहमदाबाद ₹1,26,610 ₹1,16,050 ₹94,960
जयपुर ₹1,25,220 ₹1,14,790 ₹93,950
लखनऊ ₹1,25,220 ₹1,14,790 ₹93,950

MCX पर भी सोने-चांदी में आई तेजी
एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का भाव 1.91 फीसदी या 2326 रुपये की बढ़त के साथ 1,24,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.23 फीसदी या 3298 रुपये की बढ़त के साथ 1,51,111 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने की वैश्विक कीमतों में आया उछाल
कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 2.51 फीसदी या 88.90 डॉलर की बढ़त के साथ 3,633 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 1.95 फीसदी या 69.06 डॉलर की बढ़त के साथ 3,607 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

चांदी का वैश्विक भाव
चांदी की वैश्विक कीमतों में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.41 फीसदी या 1 डॉलर की बढ़त के साथ 42.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 4.16 फीसदी या 1.79 डॉलर की गिरावट के साथ 41.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

8 महीने की सबसे बड़ी वीकली गिरावट के बाद आई रिकवरी
बीते हफ्ते सोने में 8 महीने की सबसे बड़ी वीकली गिरावट दर्ज हुई थी। इसके बाद आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कीमतों में तेजी देखने को मिली है। दिसंबर में यूएस फेड रेट हाइक की बढ़ती उम्मीदों के चलते बीते हफ्ते सोने में गिरावट आई थी। कीमतों में आई इस गिरावट से निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली। खासतौर से शादियों के लिए जूलरी खरीदने वालों को एक अच्छी अपॉर्च्युनिटी मिली।

 

Next Post

चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर, यात्री को आई गंभीर चोट

Mon Nov 23 , 2026
सतना : रेल सुरक्षा बल के जागरुकता अभियान और कार्रवाई के बावजूद भी ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है. अभी जबलपुर-रीवा इंटरसिटी पर हुए पथराव की दहशत यात्रियों की स्मृति से हटने भी नहीं पाई थी कि एक रविवार को एक और घटना […]

You May Like