
रीवा, रीवा जिले में लगातार हो रही बारिश और जल भराव के बीच बैकुंठपुर सेवा सहकारी समिति के गोदाम और कार्यालय में जल भरा हो गया जिससे गोदाम में रखी तकरीबन 7 लाख रुपए कीमती खाद पूरी तरह से नष्ट हो गई है. समिति प्रबंधक द्वारा जल भराव के चलते खाद खराब होने की सूचना उच्च अधिकारियों सहित बैकुंठपुर थाने को दी है.
समिति प्रबंधक बैकुंठपुर बालेंद्र कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि रीवा जिले में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते जगह-जगह जल भराव की स्थिति निर्मित है. इसी भीषण बारिश के चलते बैकुंठपुर सहकारी समिति के गोदाम और कार्यालय में भी जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई. जिसके चलते गोदाम के अंदर रखे हुई खाद्य सल्फर और यूरिया खराब हो गई हैं. इस दौरान तकरीबन सात लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया की जल भराव के चलते खाद सल्फर और यूरिया खराब होने की सूचना उच्च अधिकारियों सहित बैकुंठपुर थाने में दे दी गई है.
