जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत पिपरिया कुशनेर स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के गोदाम से अज्ञात चोर सरकारी अनाज पार कर ले गए। पुलिस ने बताया कि ग्राम टगर महगवां निवासी संदीप काछी (33) पिपरिया कुशनेर की शासकीय राशन दुकान में सेल्समैन हैं।
हितग्राहियों को वितरण करने के लिए गेहूं और चावल गोदाम में रखवाए थे। चोरों ने गोदाम की खिड़की तोड़ी और अंदर घुसकर पीछे के गेट से अनाज की बोरियां निकाल लीं। जब गोदाम का निरीक्षण किया गया, तो स्टॉक से 51 बोरी गेहूं और 23 बोरी चावल कम मिले।
