ऑटो चालक समीर के दु:खद निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया गहरा शोक : शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

रीवा:रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 23, अमहिया क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ की वजह से एक दु:खद हादसा सामने आया। कब्रिस्तान के पीछे रहने वाले ऑटो चालक समीर के घर में बाढ़ का करीब 4 फीट पानी भर गया था। जलभराव के दौरान अचानक घर की दीवार गिरने से समीर के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे उनका दु:खद निधन हो गया। समीर अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

​घटना की जानकारी मिलते ही उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने पीड़ित परिवार के निवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने समीर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ​उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तत्काल हर संभव आर्थिक सहयोग और आकस्मिक सहायता राशि बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाए।

Next Post

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर चाकूबाजी

Fri Aug 28 , 2026
दमोह:रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या गुरुवार रात सिटी कोतवाली क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई। शहर के उमा मिस्त्री तलैया और घंटाघर के बीच कपिल जनरल स्टोर के पास लता केसरवानी के प्रतिष्ठान में काम करने वाले 2 युवकों पर करीब आधा दर्जन युवकों ने हमला कर […]

You May Like

मनोरंजन