
भोपाल। आज जिंसी स्थित गणेश जी की झांकी में आयोजित विशेष आरती कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णा दागरे आरती उतारने पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश एवं स्थानीय स्तर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कांग्रेस के नेता अजीजुद्दीन ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक भव्यता का हिस्सा बने। इस अवसर पर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने एक साथ मिलकर पूजा-अर्चना में भाग लिया, जिससे क्षेत्र में आपसी सौहार्द्र और धार्मिक एकता का संदेश मिला।
