राजगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दिखाया कमाल: हार्वेस्टर से कटे पेट को 30 टांके लगाकर दी नई जिंदगी

राजगढ़: जिला चिकित्सालय में रविवार शाम को एक व्यक्ति को गंभीर हालात में इलाज के लिए लाया गया. जहां सीनियर सर्जन डॉ. राजेन्द्र कठेरिया व उनकी टीम ने बिना समय गंवाए मरीज को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया. प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 3 बजे उसे भोपाल रेफर कर दिया गया.सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा के अनुसार सदगुरू सिंह पिता अवतार सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी पंजाब को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया. वह रविवार दोपहर के समय खिलचीपुर में हार्वेस्टर मशीन से गेहूं निकालने का कार्य कर थे, इसी दौरान अचानक मशीन के नुकीले दांते पेट में फंस गये. इससे पेट की आंते तक बाहर निकल आई. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. तत्काल अन्य मजदूरों ने काम रोककर घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया.
जानकारी लगते ही टीम के साथ पहुंचे डॉक्टर
घटना की सूचना मिलते ही सीनियर सर्जन डॉ. राजेन्द्र कठेरिया व उनकी टीम तुंरत जिला चिकित्सालय पहुंची. जहां घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया. मशीन के दांते नुकीले होने के कारण व्यक्ति का पेट कट गया था. जिस पर तुरंत घाव की रिपेयरिंग कर 30 टांके लगाए गये तथा इसके बाद घायल को रात करीब 3 भोपाल रेफर कर दिया गया. सिविल सर्जन सह मुय अस्पताल अधीक्षक डॉ. शर्मा ने बताया कि यदि समय रहते सीनियर सर्जन डॉ. राजेन्द्र कठेरिया व उनकी टीम द्वारा मरीज का उपचार नहीं किया जाता तो अत्यधिक खून के रिसाव से कोई अनहोनी हो सकती थी. फिलहाल मरीज का उपचार जारी है और चिकित्सक उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

Next Post

बेटी को क्यों नहीं रोक पाए सत्तन?

Tue Mar 3 , 2026
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास हाल ही में पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन अपनी बेटी को लेकर चर्चा में हैं. विगत दिनों उनकी पत्रकार सुपुत्री कनुप्रिया ने राजनीति में कदम रखा.यह कोई सनसनी नहीं थी, सुर्खियां बनने की बात थी कि उनकी राजनीतिक पारी की शुरूआत […]

You May Like

Play sound